आज साल का सबसे लंबा दिन, 12 नहीं बल्कि 14 घंटे का होगा दिन, जानें आखिर ऐसा क्यों होता है

आज साल का सबसे लंबा दिन, 12 नहीं बल्कि 14 घंटे का होगा दिन, जानें आखिर ऐसा क्यों होता है
Summer solistic 2024

डेली न्यूज़ मिरर

नई दिल्ली| 21 जून 2024| अनामिका राय

आज का दिन यानि कि 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है। आज 12 घंटे के बजाय लगभग 14 घंटे का दिन होगा। लेकिन अगले दिन से ही ये घटने लगता है। आज सूर्योदय प्रातः 5 बजकर 23 मिनट पर हुआ, जबकि सूर्यास्त 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। इस दिन को समर सोलास्टिक कहा जाता है। वैसे तो सामान्य दिनों में 12-12 घंटे का रात और दिन होता है। 21 जून को दिन सबसे बड़ा होता है। इसके बाद दिन की लंबाई धीरे धीरे घटने लगती है।

21 जून का दिन दुनिया के उन हिस्सों में बड़ा होता है, जो भूमध्य रेखा यानि इक्वेटर के उत्तरी हिस्से में होता है। जिसमें रूस, एशिया, उत्तरी अमेरिका, यूरोप और आधा अफ्रीका शामिल है। इस दिन सूर्य से पृथ्वी के इस हिस्से को मिलने वाली ऊर्जा 30 प्रतिशत ज्यादा होती है। पृथ्वी अपना चक्कर 24 घंटो में पूरा करती है जिसकी वजह से दिन और रात होती है। जबकि सूर्य का पूरा चक्कर लगाने में उसे 365 दिन लगता है। जब पृथ्वी खुद के अक्ष पर घूमती रहती है और उस हिस्से में दिन होती है जिधर सूर्य होता है। उस हिस्से में रात होती है जो हमसे दूर होता है।