Krishna Janmashtami 2024: दुर्लभ जयंती योग में आज देश भर में मनाई जाएगी जन्माष्टमी| जानें मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

इस बार जयंती योग और सर्वार्थ सिद्धियोग बन रहा है, जो की बहुत ही दुर्लभ योग माना जाता है।

Krishna Janmashtami 2024: दुर्लभ जयंती योग में आज देश भर में मनाई जाएगी जन्माष्टमी| जानें मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि
फोटो: जय श्री कृष्ण

Daily News Mirror

नई दिल्ली| 26 अगस्त 2024| पं. रोशन तिवारी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज देश भर में धूमधाम से मनाई जा रही है। इस बार जन्माष्टमी पर दुर्लभ जयंती योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बना है, जो की एक दुर्लभ संयोग है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2024 मुहूर्त:

भाद्रपद कृष्ण जन्माष्टमी तिथि का शुभारंभ आज सोमवार सुबह 3 बजकर 39 मिनट से लेकर कल मंगलवार सुबह 2 बजकर 19 मिनट तक। 

पूजा मुहूर्त: 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धियोग: आज दोपहर 3:55 से लेकर कल सुबह 5:57 बजे तक

पूजा मंत्र:

१. ओम नमो भगवते वासुदेवाय। 

२. ओम कृष्णाय वासुदेवाय गोविंदाय नमो नमः।

व्रत और पूजन विधि:

सुबह स्नान के बाद साफ कपड़े पहनकर जन्माष्टमी व्रत और बाल गोपाल की पूजा का संकल्प लेते हुए दिन भर व्रत रखें। शाम के समय बाल गोपाल की मूर्ति पलने में रख उनकी झांकी सजाएं। उसके बाद गौरी-गणेश और वरुण देव का आह्वान और पूजा करें। फिर मध्य रात्रि 12 बजे के बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाएं।

पारण कब करें: दिन भर व्रत रखने वाले लोग रात 12 बजकर 45 मिनट के बाद पारन कर सकते हैं। लोक मान्यता के अनुसार गृहस्थ लोग अपना व्रत 12:45 तक खत्म कर लें।