राष्ट्रीय ब्रम्ह मंच बना शोषित व पीड़ित ब्राह्मणों के लिए संजीवनी: पं श्याम तिवारी

राष्ट्रीय ब्रम्ह मंच बना शोषित व पीड़ित ब्राह्मणों के लिए संजीवनी: पं श्याम तिवारी
पंडित श्याम तिवारी(राष्ट्रीय अध्यक्ष)

डेली न्यूज़ मिरर

लखनऊ| 25 मई, 2024| जितेंद्र कुमार

राष्ट्रीय ब्रह्म मंच आजकल जरूरतमंद ब्राह्मणों के लिए डटकर मदद करने में जुटी है। देश भर में सोशल मीडिया और संपर्क के अन्य माध्यमों से ब्रह्म मंच शोषित व पीड़ित ब्रह्मजनों की मदद के लिए आगे आकर मदद कर रही है।

उसी क्रम में राष्ट्रीय ब्रम्ह मंच की लखीमपुर खीरी इकाई से सूचना प्राप्त हुई कि हर्ष मिश्रा पुत्र कमल मिश्र पिछले काफी समय से myelo-neuropathy spine (दिमाग में ट्यूमर) नाम की समस्या से पीड़ित थे एवं पीजीआई लखनऊ में भर्ती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है एवं सरकारी सहायता प्राप्त करने के उपरांत भी इलाज और परिवार का पालन करना मुश्किल हो रहा था। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय ब्रम्ह मंच के अध्यक्ष श्याम तिवारी तत्काल पीजीआई पहुंचे। पीड़ित के पिता कमल मिश्र से मुलाकात कर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली एवं राष्ट्रीय ब्रम्ह मंच की ओर से हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने ब्रह्म समाज से जुड़े लोगों से मदद की अपील किया जिसके बाद देश भर से दानदाताओं ने हर्ष मिश्र के लिए फंड रेज कर उनको आर्थिक मदद देकर तात्कालिक राहत देने का कार्य किया।

आपको बता दें कि ब्रह्म मंच ने पहले भी राष्ट्रीय ब्रम्ह मंच के द्वारा रोज किसी न किसी पीड़ित की मदद की जा रही है, जैसे फर्रुखाबाद में नेहा दीक्षित को आर्थिक मदद, जलालाबाद के एक मरीज की आर्थिक मदद, शाहजहांपुर के कैंसर मरीज सुमित दीक्षित की आर्थिक मदद और वर्तमान में लखीमपुर के हर्ष मिश्रा की आर्थिक मदद चल रही है जो कि PGI में भर्ती है।

राष्ट्रीय ब्रह्म मंच के अध्यक्ष श्याम तिवारी ने डेली न्यूज़ मिरर से बात करते हुए बताया कि, आप सभी को अवगत कराना चाहता हूं कि हमारे राष्ट्रीय ब्रम्ह मंच के सदस्य इमली चौराहा लखीमपुर खीरी निवासी श्री कमल मिश्रा जी के सुपुत्र हर्ष मिश्रा जो कि myelo-neuropathy spine (दिमाग में ट्यूमर) जैसे गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं और PGI लखनऊ में काफी समय से एडमिट हैं। कमल मिश्रा हमारी आपकी तरह सामान्य परिवार से आते है। फोटो स्टेट की दुकान मात्र रोजी रोटी का साधन है। जो कि अस्पतालो के चक्कर लगा लगाकर बंद है। मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मदद मिल चुकी है तथा समाज की कई अन्य संस्थाओं द्वारा भी इनको आर्थिक सहायता दी जा चुकी है लेकिन वो पर्याप्त नहीं है। अभी भी जीवन निर्वहन एवं इलाज खर्च का संकट बना हुआ है।

ऐसे मे मै राष्ट्रीय ब्रम्ह मंच की ओर से आप सब से निरीह, निर्बल गरीब सदस्य की आर्थिक मदद करने की अपील करता हूं। आप सब की बहुत छोटी छोटी मदद उनके लिए इस लड़ाई में सहायक होगी। 

पीड़ित के पिता कमल मिश्रा का नंबर - +91 96700 52440

अगर आप भी इस मुहिम में शामिल होकर इस नेक कार्य में शामिल होना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए नंबर पर संपर्क कर अपनी स्वेच्छा से मदद कर सकते हैं।