CRIME in UP: विधवा भाभी से शादी करने पर बड़े भाईयों ने मिलकर छोटे को उतारा मौत के घाट

CRIME in UP:  विधवा भाभी से शादी करने पर बड़े भाईयों ने मिलकर छोटे को उतारा मौत के घाट
सांकेतिक फोटो

डेली न्यूज़ मिरर

बागपत| 15 जून 2024| सूरज कुमार

उत्तर प्रदेश के बागपत से हत्या की एक सनसनी वारदात सामने आई है। जहां बड़े भाई की विधवा से शादी करने पर नाराज अन्य 2 भाईयों ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। बागपत के एडिशनल पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया घटना शुक्रवार रात की है जब सुबह पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान यशवीर सिंह(32 वर्ष) पुत्र ईश्वर के रूप में हुई है।

ईश्वर के 4 बेटे सुखवीर, ओमवीर, उदयवीर और यशवीर है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले साल सुखबीर की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी ऋतु ने उसके छोटे भाई यशवीर से कर ली थी। इस शादी से अन्य दोनों भाई नाराज रहते थे, जिससे आए दिन परिवार में झगड़े होते रहते थे। शुक्रवार शाम यशवीर जो की दिल्ली में बस चलाता था वापस घर आया तो शराब के नशे में ओमवीर और उदयवीर से उसकी बहस हो गई फिर बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों भाइयों ने मिलकर यशवीर को गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह पुलिस को दी गई। यशवीर के पिता ईश्वर की तहरीर पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।