विश्व पुस्तक मेला- 2024 का आज आखिरी दिन, ये खास बातें जानकर जरूर जाएंगे आप

प्रगति मैदान में 10 फरवरी -18 फरवरी तक विश्व पुस्तक मेला का आयोजन,आज मेले का आखिरी दिन

विश्व पुस्तक मेला- 2024 का आज आखिरी दिन, ये खास बातें जानकर जरूर जाएंगे आप
विश्व पुस्तक मेला- 2024 का आज आखिरी दिन, ये खास बातें जानकर जरूर जाएंगे आप

डेली न्यूज मिरर

नई दिल्ली ( 18 फरवरी 2024)

दिल्ली के प्रगति मैदान में 10 फरवरी से 18 फरवरी तक विश्व पुस्तक मेला (World Book Fair) का आयोजन किया जा रहा है। आज रविवार को इस आयोजन का आखिरी दिन है। मेले में दुनिया भर के तमाम प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थानों एवं ख्यातिलब्ध लेखकों का स्टॉल लगा हुआ है।

विश्व पुस्तक मेला की खास बातें

• प्रगति मैदान में आयोजित इस पुस्तक मेला में प्रवेश करने के लिए कई द्वारा बनाए गए हैं।वहीं यदि आप मेट्रो के माध्यम से जाते हैं तो आपके लिए सबसे सुविधाजनक होगा कि ब्लू लाइन के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उतर जाएं और वहीं से सीधे प्रवेश का सस्ता बना है। प्रवेश द्वार -10 के माध्यम से आप प्रवेश कर सकते हैं।

• प्रवेश के लिए टिकट की आवश्यकता होती है। वयस्क पाठकों एवं पुस्तक प्रेमियों के लिए 20 रुपए की टिकट है और बच्चों के लिए 10 रुपए की टिकट है। प्रवेश हेतु टिकट आपको मेट्रो स्टेशन के भीतर ही मिल जाएगा।

• मेले में प्रवेश के पश्चात आप हॉल संख्या 01 से 05 तक घूम सकते हैं। हॉल संख्या 01 से 05 तक पुस्तकों का बाजार सजा हुआ है।

• एनबीटी (राष्ट्रीय पुस्तक न्यास) , प्रभात प्रकाशन, उपकार प्रकाशन, सौभाग्य प्रकाशन, किताबवाले प्रकाशन, हिन्दी युग्म प्रकाशन सहित कई ख्यातिलब्ध प्रकाशन संस्थानों के स्टॉल लगे हुए हैं।

• मेले में दृष्टि आईएएस संस्थान, विजन आईएएस संस्थान सहित अन्य संस्थानों के स्टॉल भी सजे हुए हैं।

• पुस्तकों की खरीदारी पर पाठकों को विशेष छूट भी दिया जा रहा है। जैसे कि यदि आप एनबीटी की कोई पुस्तक खरीदते हैं तो समान्यत: 10 फीसदी की छूट मिलेगी और सदस्यता कार्ड धारकों को 20 फीसदी की छूट मिलेगी।

• पाठकों एवं पुस्तक प्रेमियों के हल्के फुल्के खाने और जलपान के लिए भी बाहर में व्यवस्था है। जहां कई नाश्ते के दुकान भी लगे हैं।

ज्ञात हो कि आज मेले का आखिरी दिन है और यदि आप अबतक नहीं गए हैं तो आज जरूर जाएं क्योंकि कोरोना काल के बाद पहली इतने शानदार तरीके से पुस्तक मेला का आयोजन हो रहा है।।