Delhi: दिल्ली मेट्रो के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या

पूरा मामला सीसीटीवी में कैद, छानबीन में जुटी पुलिस

Jan 28, 2024 - 10:36
 0
Delhi: दिल्ली मेट्रो के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या
दिल्ली मेट्रो

डेली न्यूज मिरर

नई दिल्ली (28 जनवरी 2024)

रिपोर्ट: ब्रजेश दुबे

शनिवार की शाम को दिल्ली मेट्रो के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। भूपेंद्र सत्य निकेतन का निवासी था।

मिली जानकारी के मुताबिक मामला दिल्ली के आईएनए मेट्रो स्टेशन का है, जहां भूपेंद्र ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पूरा मामला मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि भूपेन्द्र सिंह के मोबाइल पर आई कॉल से उसकी पहचान हुई है। पुलिस इस मामले छानबीन कर रही है।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist