विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह

विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह

डेली न्यूज़ | mirror 

मिर्जापुर | बुधवार, 27 मार्च 2024 | अजय कुमार पाल

नरायनपुर क्षेत्र के निजामुद्दीन पुर में विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ डॉ विनोद सिंह जिला अध्यक्ष मीरजापुर के आवास पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए होली की बधाइयां दी। समारोह में एडवोकेट अशोक त्रिपाठी ने लोक परंपराओं पर आधारित कार्यक्रमों पर बल देते हुए होली महोत्सव को परंपरागत तरीके से मनाए जाने हेतु आवाह्न किया। विंध्याचल मंडल प्रभारी पंडित प्रमोद गोस्वामी ने होली पर्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पुरानी परंपरागत त्योहारों को आज की युवा पीढ़ी दूसरी दिशा में ले जा रही हैं। आज के युवाओं को जागना होगा और पुरानी परंपरागत फगुआ जैसे विशेष पर्व को लोक परंपराओं के अनुरूप में होली को स्वरूप देना होगा तब जाकर हमारा संस्कृति और हमारा देश पूर्व की भांति सदैव त्योहारों के विशेष अवसर पर अपनी पहचान कायम रखेगा। विंध्याचल मंडल महामंत्री दीपक त्रिपाठी ने फाग के रंग पर प्रकाश डालते हुए बताया की होली खुशियों का विशेष पर्व है इस दिन दुश्मन भी अपने आपसी रंजिश को भूलकर मनमुटाव को दूर करने हेतु एक दूसरे के रंग में रंगते हुए गले मिलते है। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी आकाशवाणी कलाकार सतानंद विश्वकर्मा उर्फ दिलकश भारती, डॉ छोटेलाल सिंह, कमल विश्वकर्मा, अविनाश सिंह, अजय, आचार्य भोलानाथ , बाल गोविंद त्रिपाठी ने फगुआ गीत प्रस्तुत किया। उक्त अवसर पर गोविंद शंकर ओझा, अविनाश सिंह, विजय पांडे, राम तिवारी, देवनारायण मौर्य, मुन्ना पटेल, सतीश त्रिपाठी, रवि त्रिपाठी, शिवम त्रिपाठी, शिव केदार सिंह,जशवीर सिंह, गगन पटेल आदि उपस्थित रहे ।