केजरीवाल की देश को 10 गारंटी, 1 साल में 2 करोड़ नौकरी, सभी को 200 यूनिट फ्री बिजली...

केजरीवाल की देश को 10 गारंटी, 1 साल में 2 करोड़ नौकरी, सभी को 200 यूनिट फ्री बिजली...
अरविन्द केजरीवाल प्रेस कांफ्रेंस में

डेली न्यूज़ मिरर

दिल्ली| 12 मई, 2024| राहुल शर्मा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने कथित शराब घोटाला मामले में बड़ी राहत देते हुए 21 दिनों की बेल दी है। अब केजरीवाल तिहाड़ से बाहर आते ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अपना दमखम दिखाते हुए आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों को 10 गारंटी दी है। केजरीवाल ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा लोगों के खाते में 15 लाख रुपए, 2 करोड़ रोजगार, 2022 में 24 घंटे बिजली और किसानों के आय डबल करने और 100 स्मार्ट सिटी के गारंटी को पूरा करने में सरकार विफल रही है। परंतु ये केजरीवाल की गारंटी है कि इंडिया ब्लॉक की सरकार बनने के बाद हमारे 10 गारंटी जरूर पूरे होंगे।

देखें क्या-क्या है केजरीवाल के 10 गारंटी में: 

1. अग्निवीर योजना बंद कर पुरानी भर्ती प्रक्रिया के तहत सेना में भर्तियां।

2. किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक सभी फसलों पर एमएसपी दिया जाएगा।

3. अगले एक साल में 2 करोड़ रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

4. भाजपा के वाशिंग मशीन को चौराहे पर खड़ा कर के तोड़ा जाएगा और भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा।

5. GST का सरलीकरण कर उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा।

6. देश की जमीन को चीन के कब्जे से छुड़वाकर सेना को पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी।

7. प्राइवेट अस्पतालों की लूट को बंद किया जाएगा और स्वास्थ्य पर 5 लाख करोड़ खर्च किए जायेंगे।

8. देश में शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए 5 लाख करोड़ खर्च किए जायेंगे। दिल्ली और पंजाब के तर्ज पर सरकारी स्कूलों का विकास किया जाएगा।

9. देश भर में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था की जायेगी। गरीबों को 200 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी।

10. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाया जायेगा।