Breaking: स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोपी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने सीएम आवास से किया अरेस्ट

May 18, 2024 - 09:51
 0
Breaking: स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोपी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने सीएम आवास से किया अरेस्ट
File Photo

डेली न्यूज़ मिरर

दिल्ली| 18 मई, 2024| अक्षय यादव

आम आदमी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस की एक टीम ने सीएम केजरीवाल के आवास से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस लोकेशन के आधार पर विभव कुमार को ट्रेस कर रही थी। फिर इनपुट मिला की विभव कुमार कहीं बाहर नहीं बल्कि दिल्ली सीएम के आवास पर हैं। दिल्ली पुलिस को काफी घंटों छकाने के बाद विभव कुमार को आखिरकार गिरफ्तार कर पुलिस लाइंस ले जाया गया है, जहां से उन्हें मेडिकल के लिए ले अस्पताल ले जाया जाएगा।

आपको बता दें बिभव कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीएस हैं। स्वाति मालीवाल ने बिभव पर उनको बुरी तरह पीटने जा आरोप लगाया है, जिसकी शिकायत और FIR उन्होंने दर्ज करवाया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow