असंगठित व्यापारियों को संगठित कर समस्यायों का किया जायेगा निराकरण: संजीव जायसवाल

असंगठित व्यापारियों को संगठित कर समस्यायों का किया जायेगा निराकरण: संजीव जायसवाल
संजीव जायसवाल

डेली न्यूज़ मिरर

प्रयागराज| 16 मई, 2024| सुमित द्विवेदी

घूरपुर। देश में आज भी व्यापारी विभिन्न समस्यायों से जूझ रहे हैं। उन सब असंगठित व्यापारियों को संगठित कर समस्यायों का निराकरण कराया जाएगा। उक्त बातें अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल ने गुरूवार के दिन घूरपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। आगे कहा कि जब तक व्यापारी समस्या से ग्रसित रहेंगे तब तक उनका सम्पूर्ण विकास नही हो पायेगा। इसलिए सभी व्यापारियों को संगठित होना अति आवश्यक है।

बताया कि अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल व्यापारिक उत्थान के लिए उनके आत्म गौरव,आत्म सुरक्षा,आत्मसम्मान व्यापारिक अधिकार,नीति कर,प्रणाली,टैक्स, आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी स्वरोजगार, की तरफ अग्रसर है।अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संगठन आगामी अक्टूबर माह में लगभग सम्पूर्ण भारत में 100 प्रकल्प खोलने का कार्य करेगी। और इस प्रकल्प के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से जोड़ने का काम किया जाएगा।राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शिवम द्विवेदी ने बताया कि यह व्यापारिक संगठन संपूर्ण भारत में लगभग 3 लाख व्यापारी समाज को जोड़ने का कार्य अपने प्रदेश जिला व मंडल इकाई के माध्यम से करेगी। और जल्द ही व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण कर उनको समुचित विकास करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।