महाकुंभ मेले की तैयारियों में जुटा मिर्जापुर प्रशासन: विंध्याचल और प्रयागराज मार्ग पर बनेंगी 17 अस्थायी पुलिस चौकियां

महाकुंभ मेले की तैयारियों में जुटा मिर्जापुर प्रशासन: विंध्याचल और प्रयागराज मार्ग पर बनेंगी 17 अस्थायी पुलिस चौकियां
फोटो: विंध्याचल मंदिर

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 18 दिसम्बर 2024| कृष्णा तिवारी 

मिर्ज़ापुर। कुंभ मेले की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। विंध्याचल में 17 अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी, जिनमें से सात विंध्याचल में और 10 प्रयागराज जाने वाले मार्गों पर स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा, हाईवे पर पार्किंग और अस्थायी नियंत्रण कक्ष भी बनाए जाएंगे।

एसपी अभिनंदन ने बताया कि प्रयागराज जाने वाले मुख्य मार्गों पर 14 होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं। ये होल्डिंग एरिया स्कूलों के पास बनाए गए हैं, जहां यात्री रुक सकेंगे। विंध्याचल क्षेत्र में नवरात्र मेले के तर्ज पर तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि कुंभ मेले के दौरान विंध्याचल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसलिए, उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow