मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार

Nov 3, 2024 - 07:21
Nov 3, 2024 - 10:53
 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार
File foto, CM UP

Daily News Mirror

लखनऊ| 3 नवंबर 2024| अश्वनी शर्मा 

मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल सेल को एक अज्ञात नंबर से मैसेज किया था, जिसमें उसने योगी आदित्यनाथ को 10 दिनों के भीतर इस्तीफा देने को कहा था, नहीं तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सद्दीकी की तरह जान से मार देने की धमकी दी थी।

महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है जो कि आईटी  ग्रेजुएट है। पुलिस ने महिला का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। यह घटना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए एक बड़ा खतरा माना जा रहा है और पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इस घटना के बाद, उत्तर प्रदेश की पुलिस और सरकार अलर्ट हो गई है और मुख्यमंत्री की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ashish Tiwari आशीष तिवारी 'डेली न्यूज मिरर' समूह में बतौर संपादक कार्यरत हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में इन्हें 05 वर्षों का अनुभव है। स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों पर इनकी विशेष पकड़ है.