सात साल बाद यूपी के दो लड़के फिर एक साथ

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव

सात साल बाद यूपी के दो लड़के फिर एक साथ

डेली न्यूज मिरर

आगरा, 25 फरवरी 2024

कांग्रेस की न्याय यात्रा कल उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंची और इस अवसर पर सपा-कांग्रेस गठबंधन को व्यक्त करने अखिलेश यादव भी राहुल गांधी के न्याय यात्रा में शामिल हुए। आगरा में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपना शक्ति प्रदर्शन भी दिखाया और भारी संख्या में सपा के कार्यकर्ता भी आगरा पहुंचे। अखिलेश यादव ने कहा राहुल गांधी देश में मोहब्बत की बात करते हैं पर गंगा जमुनी तहजीब को दर्शाता ये पूरा शहर ही मोहब्बत का शहर है। उन्होंने कहा की हमारा उद्देश्य संविधान को बचाना है और बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकना है और ये तभी सफल होगा जब उत्तर प्रदेश में बीजेपी हारेगी।

राहुल गांधी ने इस अवसर पर कहा की बीजेपी ने देश में जहर बोने का काम किया है और भाई को भाई से लड़ाया है। उन्होंने कहा बीजेपी ने गरीबों के साथ अन्याय किया है इसलिए हमने अपनी भारत यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रही और उन्होंने अखिलेश यादव का इस यात्रा में स्वागत किया।