छठे चरण की 58 सीटों पर मतदान आज, यूपी की 14 सीटें शामिल| जानें किन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
डेली न्यूज़ मिरर
नई दिल्ली| 25 मई, 2024| सचिन कुमार
लोकसभा चुनाव 2024 कुल 7 चरणों में होना निर्धारित है। जिसके 5 चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है और अब आज पांचवें चरण का मतदान हो रहा है। जिसमें कुल 58 सीटें शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की 14 सीटों समेत आज हरियाणा(सभी 10 सीटें), दिल्ली(सभी 7 सीटें), बिहार(8 सीट), उड़ीसा(6 सीट), पश्चिम बंगाल(8 सीट), झारखंड(4 सीट), जम्मू कश्मीर(1 सीट) और उड़ीसा की 42 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान होगा। इन 58 सीटों पर कुल 889 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जबकि 11 करोड़ से ज्यादा मतदाता इस पर्व में भाग लेंगे आपको बता दें कि 5 चरणों में देश के कुल 428 सीटों पर मतदान हो चुका है।
6वें चरण में किन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर:
मनोज तिवारी, महबूबा मुफ्ती, कन्हैया कुमार, राज बब्बर, धर्मेंद्र प्रधान, मेनका गांधी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, संबित पात्रा जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा छठवें चरने में दांव पर है।
What's Your Reaction?