पीएम मोदी ने 'नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड 2024' से देश के 23 युवा प्रतिभाओं को नवाजा | देखें पूरी लिस्ट 

पीएम मोदी ने 'नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड 2024' से देश के 23 युवा प्रतिभाओं को नवाजा | देखें पूरी लिस्ट 
PM modi & maithili thakur

Daily News Mirror

नई दिल्ली | शुक्रवार 8 मार्च 2024 | मयंक कुमार

दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में आयोजित "नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड समारोह" में कथावाचक जया किशोरी, लोकगायिका मैथिली ठाकुर सहित कई युवा हस्तियों एवं कालकारों को सम्मानित किया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 08 मार्च को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित "नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड समारोह" में शामिल हुए। इस दौरान पीएम ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया। पीएम मोदी ने 3 इंटरनेशनल क्रिएटर्स समेत 23 विजेताओं को सम्मानित किया।

गौरतलब है कि इसी वर्ष से "राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार" की शुरुआत की गई है। इस कड़ी में पीएम मोदी ने कथावाचक जया किशोरी, लोकगायिका मैथिली ठाकुर सहित कई युवा हस्तियों को सम्मानित किया।

नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड की शुरुआत

पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार (नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड) कहानी सुनाने, समाजिक परिवर्तन की वकालत, पर्यावरणीय स्थिरता, शिक्षा और गेमिंग सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता और और प्रभाव को पहचानने का एक प्रयास है। साथ ही सकारात्मक बदलाव लाने के वास्ते रचनात्मकता का उपयोग करने के इस पुरस्कार की परिकल्पना एक प्रारंभिक मंच के रूप में की गई है।

सम्मान समारोह में कुल 23 प्रतिभाओं को सम्मान

पीएमओ ने जानकारी देते हुए कहा कि, "राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार के लिए अनुकरणीय सार्वजनिक सहभागिता सामने आई है। पहले दौर में 20 विभिन्न श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे। इसके बाद , वोटिंग राउंड में विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में डिजिटल रचनाकारों को लिए लगभग 10 लाख वोट डाले गए " जिसके बाद कुल 23 रचनाकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।

20 श्रेणियों में दिए गए अवार्ड

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने यह अवार्ड 20 श्रेणियों में दिए हैं। इनमें बेस्ट स्टोरीटेलिंग से लेकर The Disruptor of the year, सेलिब्रेटी क्रिएटर ऑफ द ईयर, ग्रीन चैंपियन अवार्ड, बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज, मोस्ट एंपेक्टफुल एग्री क्रिएटर, कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर, इंटरनेशनल क्रिएटर अवार्ड, हेरीटेज फैशन आइकन, बेस्ट ट्रेवलर क्रिएटर, स्वच्छ एंबेसडर अवार्ड, द न्यू इंडिया चैंपियन अवार्ड, टेक क्रिएटर अवार्ड, मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर, बेस्ट क्रिएटर इन फूड कैटोगरी, बेस्ट क्रिएटर इन एजुकेशन कैटेगरी, बेस्ट क्रिएटर इन गेमिंग कैटगरी, बेस्ट माइक्रो क्रिएटर, बेस्ट नैनो क्रिएटर, बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस क्रिएटर कैटेगरी है।

इन युवा हस्तियों को मिला सम्मान

• सर्वश्रेष्ठ कहानीकार पुरस्कार: कीर्तिका गोविंदासामी

• द डिसरप्टर ऑफ द ईयर: रणवीर अल्लाहबादिया

• ग्रीन चैंपियन पुरस्कार: पंक्ति पांडे

• सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ रचनाकार: जया किशोरी

• वर्ष का सांस्कृतिक राजदूत: मैथिली ठाकुर

• अंतर्राष्ट्रीय निर्माता पुरस्कार: ड्रू हिक्स

• सर्वश्रेष्ठ यात्रा निर्माता पुरस्कार: कामिया जानी

• स्वच्छता राजदूत पुरस्कार: मल्हार कलांबे

• टेक क्रिएटर पुरस्कार: गौरव चौधरी

• हेरिटेज फैशन आइकॉन अवार्ड: जान्हवी सिंह

• सर्वाधिक रचनात्मक रचनाकार: नमन देशमुख

• गेमिंग श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर: निश्चय

• सर्वश्रेष्ठ माइक्रो क्रिएटर: आरिदमन

• सर्वश्रेष्ठ नैनो निर्माता: पीयूष पुरोहित

• सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ एवं फिटनेस निर्माता: अंकित बैयानपुरिया