बिजली विभाग द्वारा बकाएदारों की काटी जा रही बिजली, उपभोक्ताओं में आक्रोश 

Nov 9, 2024 - 16:27
Nov 10, 2024 - 03:44
 0
बिजली विभाग द्वारा बकाएदारों की काटी जा रही बिजली, उपभोक्ताओं में आक्रोश 
फोटो: बिजली विभाग की टीम

Daily News Mirror

प्रयागराज| 9 11 2024| दुर्गा प्रसाद मिश्र 

कोरांव प्रयागराज में बिजली विभाग ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। देवघाट सबस्टेशन के अंतर्गत बड़ोखर फीडर में शनिवार को बिजली के बकायेदारों का उपखंड अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने अपने कर्मचारियों के साथ घर घर जाकर बिजली कटवाने का काम किया 

इस कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। विभाग को फायदा हुआ, लेकिन ग्रामीणों को असुविधा हुई। लोगों का कहना है कि विभाग के जिम्मेदारों द्वारा बिना कोई अग्रिम सूचना दिए उनकी बिजली काटी जा रही है, जो कि गलत है बिजली विभाग की इस कार्यवाही से फुलवरिया बाजार में हड़कंप की स्थिति रही। इसके अलावा, 12 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है 

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें तत्काल बिल जमा करने में असुविधा होती है, क्योंकि वे किसानी पर आधारित हैं। इसलिए, विभाग को उन्हें पहले सूचना देनी चाहिए 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ashish Tiwari आशीष तिवारी 'डेली न्यूज मिरर' समूह में बतौर संपादक कार्यरत हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में इन्हें 05 वर्षों का अनुभव है। स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों पर इनकी विशेष पकड़ है.