मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध असलहा तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार

Nov 18, 2024 - 15:05
Nov 18, 2024 - 17:31
 0
मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध असलहा तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार
फोटो: घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 18 नवंबर 2024| आशीष तिवारी 

मिर्जापुर पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी करने वाले गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार अवैध तमंचे और एक पिस्टल बरामद हुआ है, जिनमें 315 बोर और 303 बोर के तमंचे और 30 बोर की पिस्टल शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम अशोक कुमार, अजय कुमार और प्रिंस उर्फ सोनू विश्वकर्मा हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। अशोक कुमार पर 2017 में थाना राबर्टसगंज में चोरी का मामला और 2022 में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। अजय कुमार पर 2020 में थाना दुद्धी में उपद्रव और मारपीट का मामला और 2021 में भी उपद्रव का मामला दर्ज है। प्रिंस उर्फ सोनू विश्वकर्मा पर 2022 में थाना करमा में गिरोहबंद अपराध का मामला, 2024 में SC/ST एक्ट के तहत मामला और 2021 में हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है।

इसके अलावा, पुलिस ने आरोपियों के पास से 4420 रुपये नगद और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (बुलेट) वाहन संख्या- UP 64 AX 7596 भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ashish Tiwari आशीष तिवारी 'डेली न्यूज मिरर' समूह में बतौर संपादक कार्यरत हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में इन्हें 05 वर्षों का अनुभव है। स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों पर इनकी विशेष पकड़ है.