कोरांव में हुआ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ
Daily News Mirror
प्रयागराज| 20 नवंबर 2024| दुर्गा प्रसाद मिश्रा
प्रयागराज के कोरांव नगर पंचायत में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को हुआ। यह कार्यक्रम 20 नवंबर से 27 नवंबर तक चलेगा।
मुख्य यजमान कमला देवी समेत चंद्रकांत तिवारी, दीपक तिवारी आदि ने क्षेत्रीय लोगों से कथा सुनने की अपील की है। कथावाचक पंडित शालिग्राम पाण्डेय के मुखारविंद से कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में कथा श्रवण कराई जाएगी।
कथा पूर्णाहुति एवं हवन का कार्यक्रम 27 नवंबर को संपन्न होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और कथा के श्रवण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
What's Your Reaction?