सावधान: कोरोना के बाद फिर से दुनिया में छाया खतरनाक वायरस का खतरा, WHO ने ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी किया घोषित

अफ्रीका, स्वीडन के बाद अब पाकिस्तान तक पहुंचा Mpox वायरस.

सावधान: कोरोना के बाद फिर से दुनिया में छाया खतरनाक वायरस का खतरा, WHO ने ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी किया घोषित
फोटो: Mpox के लक्षण

Daily News Mirror

नई दिल्ली| 16 अगस्त 2024| शक्ति तिवारी

दुनिया कोराेना वायरस से लड़कर निकलने के बाद फिर से एक खतरनाक वायरस के खतरे की चपेट में आ गया है। इस वायरस का नाम है Mpox वायरस, इसे लेकर WHO ने ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है।

एमपॉक्स पहली बार अफ्रीकी महाद्वीप से निकलकर किसी अन्य द्वीप में पहुंच गया है। स्वीडन में इसके कुछ केस पाए गए हैं। अब यह वायरस एशिया में भी अपनी पैठ बना चुका है। पाकिस्तान के पेशावर में इसकी पुष्टि एक व्यक्ति में की गई है। अभी तक इस वायरस के लगभग 27000 मरीजों की पहचान की गई, जिसमें से करीब 1100 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। यह वायरस पहली बार सितंबर 2023 में कांगो बेसिन के आसपास के इलाकों में पाया गया था।

क्या है एमपॉक्स?

पहली बार इस वायरस की खोज वैज्ञानिकों ने 1958 में की थी। यह बंदरों में पॉक्स जैसी(चेचक) एक गंभीर बीमारी है। जो बंदरों से होते हुए मनुष्यों में पंहुचता है। इसे पहले मंकीपॉक्स के नाम से भी जाना जाता था। जो आर्थोपॉक्सवायरस जीनस की एक प्रजाति है।

यह कैसे फैलता है? 

एमपॉक्स एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में या जो व्यक्ति जानवरों के सीधे संपर्क में रहते हैं उनमें फैलता है। यह वायरस दूषित कपड़ों, टैटू बनाने वाले जगहों, पार्लर, पब्लिक जगहों पर इस्तेमाल होने वाले कॉमन जगहों, संक्रमित पशुओं के द्वारा मनुष्यों को काटने, खरोंचने आदि से फैलता है।

Mpox के लक्षण क्या हैं?

इस वायरस से पीड़ित व्यक्ति के शरीर के विभिन्न जगहों पर दाने निकलने लगते हैं। बाद में वही दाने मवाद या पस से भर जाते हैं जो बाद में पपड़ी बनने लगते हैं। अन्य लक्षणों में व्यक्ति को तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द, सिर में दर्द आदि होता है।