राहुल गांधी के महिलाओं को खटाखट 8500 देने के वादे के बाद हजारों महिलाएं पोस्ट ऑफिस की ओर दौड़ पड़ी

राहुल गांधी के महिलाओं को खटाखट 8500 देने के वादे के बाद हजारों महिलाएं पोस्ट ऑफिस की ओर दौड़ पड़ी
प्रतीकात्मक फोटो

डेली न्यूज़ मिरर

बेंगलुरु| 28 मई 2024| अमन पांडेय

बेंगलुरु में एक अफवाह उड़ी की कुछ राजनीतिक पार्टियां उन महिलाओं के खाते में 8500 रुपए डालने जा रही जिनका अकाउंट पोस्ट ऑफिस में है। फिर क्या हजारों महिलाएं सुबह सुबह बेंगलुरु के जनरल पोस्ट ऑफिस की ओर दौड़ पड़ी। हालांकि इसका कोई भी कनेक्शन राहुल गांधी के 8500 रुपए देने की घोषणा से नही था। 

पोस्ट ऑफिस में सुबह सुबह इतनी महिलाओं के खाता खुलवाने की भीड़ देखकर डाकघर के कर्मचारी भी हक्का बक्का रह गए। हैरानी की बात ये है कि हजारों महिलाएं रात के 3 बजे से ही लाइन में लग गई थी। अचानक इतनी भीड़ देखकर पोस्ट ऑफिस को अतिरिक्त कर्मचारियों के साथ पुलिस का भी सहारा लेना पड़ा। इससे पहले इस पोस्ट ऑफिस में 100 से 200 खाते खुलते थे परंतु इधर कुछ दिनों से 700 से 800 खाते खुलवाने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। 

महिलाओं को इस अफवाह की जानकारी व्हाट्सएप पर एक वायरल पोस्ट से लगी थी जिसमें कहा गया था कि पोस्ट ऑफिस वाले खातों में रोज पैसे जमा होंगे। इसके बाद पोस्ट ऑफिस को बाहर नोटिस चिपकाना पड़ा कि हमारे तरफ से ऐसी कोई स्कीम नही शुरू की गई है जिसमें हम खातों में पैसा जमा करेंगे।