Breaking: डेरा प्रमुख राम रहीम को रंजीत सिंह हत्या मामले में हाईकोर्ट ने किया बरी

Breaking: डेरा प्रमुख राम रहीम को रंजीत सिंह हत्या मामले में हाईकोर्ट ने किया बरी
File Photo

डेली न्यूज़ मिरर

चंडीगढ़| 28 मई 2024| अक्षय यादव

हरियाणा एवम पंजाब हाई कोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को पलटते हुए डेरा प्रमुख राम रहीम सहित 5 आरोपियों को आज रंजीत सिंह हत्या मामले में बड़ी राहत देते हुए 22 साल पुराने मामले में बरी कर दिया है। फिलहाल राम रहीम पत्रकार हत्या और साध्वी रेप केस में अभी जेल में बंद हैं। 

रंजीत सिंह हत्या मामला 2002 का है जिसमें राम रहीम पर आरोप था कि उन्होंने कुरुक्षेत्र निवासी रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस जांच से असंतुष्ट रणजीत सिंह के बेटे जगसीर सिंह ने सीबीआई जांच की मांग की थी। जिसके बाद सीबीआई ने मामले को अपने हाथों में लेते हुए आगे की जांच की और राम रहीम सहित 5 लोगों को सीबीआई कोर्ट में दोषी ठहराया गया था।