मिर्जापुर लोकसभा: BSP उम्मीदवार मनीष त्रिपाठी ने मां चंडिका धाम में पूजन अर्चन कर शुरू किया जनसंपर्क

मिर्जापुर लोकसभा: BSP उम्मीदवार मनीष त्रिपाठी ने मां चंडिका धाम में पूजन अर्चन कर शुरू किया जनसंपर्क

डेली न्यूज़ | mirror

मिर्जापुर | बुधवार, 6 अप्रैल 2024 | राजकली देवी

BSP के लोकसभा प्रत्याशी मनीष त्रिपाठी ने शनिवार को मां गंगा के पावन तट पर स्थित आदिशक्ति जगत जननी 'मां चंडिका देवी' जी के चरणों में दर्शन पूजन करके आशीर्वाद प्राप्त किया और मिर्जापुर लोकसभा के सभी वासियों के सुख समृद्धि हेतु कामना की। तत्पश्चात उन्होंने मझवां विधानसभा के विभिन्न गांव में जनसंपर्क करते हुए क्षेत्र के लोगों के बीच पूरा दिन बिताया और उनका हाल-चाल जाना।

आपको बता दें की मनीष त्रिपाठी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा ग्रहण की है। वे एक किसान व समाजसेवी हैं और 2005 से ही बसपा से जुड़े हैं। उन्होंने बसपा के कई पदों पर वर्षों से काम किया है जिसमें जिला कोषाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, ब्राहमण भाईचारा मंडल संयोजक आदि पद शामिल हैं।।