जनता की समस्याओं को लेकर मिर्जापुर DM प्रियंका निरंजन सख्त, फोन पर ही लगा दी अधिकारियों की क्लास!

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की जनता की समस्याओं पर ध्यान देते हुए समय पर और परदर्शितापूर्ण तरीके से निस्तारण करें अधिकारी

Mar 6, 2024 - 08:38
Mar 7, 2024 - 03:34
 0
जनता की समस्याओं को लेकर मिर्जापुर DM प्रियंका निरंजन सख्त, फोन पर ही लगा दी अधिकारियों की क्लास!
From social media

डेली न्यूज़ मिरर

मिर्जापुर | बुधवार, 06 मार्च 2024 | अजय कुमार पाल

मिर्जापुर 05 मार्च 2024 को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रो से आये एक-एक फरियादियों के पास स्वंय पहुंचकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने उनसे बात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर ही निर्देशित करते हुये कहा कि फरियादी की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान देते हुये समयबद्ध व पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित कराये ताकि फरियादी को बार-बार जनपद व तहसील मुख्यालय के चक्कर न लगाना पड़े।

   उन्होने कहा कि निस्तारण संतुष्टिपरक हो, गलत रिपोर्ट लगाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा 53 फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर भरत लाल सरोज उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow