गठबंधन में शामिल हुई बसपा सुप्रीमो मायावती, कर दिया बड़ा ऐलान !

लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कर दिया बड़ा ऐलान, बीएसपी- बीआरएस साथ साथ

Mar 6, 2024 - 10:53
 0
गठबंधन में शामिल हुई बसपा सुप्रीमो मायावती, कर दिया बड़ा ऐलान !
फाइल फोटो

डेली न्यूज मिरर 

लखनऊ | 06 मार्च 2024 | डीएनएम ब्यूरो 

लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने गठबंधन में शामिल होकर सबको चौंका दिया है। मायावती ने भले ही अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की थी लेकिन अब उन्होंने एक प्रदेश में गठबंधन करने की घोषणा कर दी है।

राजनीति में कभी भी दरवाजे बंद नहीं होते और यही कारण है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी गठबंधन की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा ने उत्तर प्रदेश में अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।लेकिन अब दूसरे राज्यों में वो नए साथियों की तलाश में जुट गई है। वहीं तेलंगाना में बसपा को एक नया साथी मिल गया है। तेलंगाना में बसपा और तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति ने एकसाथ चुनाव लडने का एलान किया है।

तेलंगाना बसपा के अध्यक्ष आरएस प्रवीण कुमार ने बीआरएस के मुखिया केसीआर से मुलाकात की और जिसके बाद दोनों ने साझा प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव बीएसपी और बीआरएस साथ मिलकर लड़ेंगे। आज दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे पर चर्चा हो सकती है।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist