75th Republic Day: महिला विकास मंच, मधुबनी द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन

जिलाध्यक्षा दीपशिखा सिंह ने फहराया तिरंगा

Jan 26, 2024 - 09:12
 0
75th Republic Day: महिला विकास मंच, मधुबनी द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन

डेली न्यूज मिरर 

मधुबनी, बिहार (26 जनवरी 2024)

गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में उत्सव एवं उत्साह का माहौल है। जगह-जगह लोग राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं। इस अवसर पर बिहार के मधुबनी जिला में महिला विकास मंच की मधुबनी जिला इकाई द्वारा जयनगर स्थित इसके कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। संगठन की जिलाध्यक्षा दीपशिखा सिंह ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया। इस दौरान महिला विकास मंच के विभिन्न पदाधिकारी, सक्रिय सदस्यों समेत रोटी बैंक जयनगर की टीम, अधिवक्ता, पत्रकार, समाजसेवी और आसपास के स्थानीय लोग उपस्थित होकर इस उल्लास के साक्षी बने।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist