UP: 57 साल के सरकारी अधिकारी ने 10 साल की बच्ची और घर में बंधी बकरी से किया रेप, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार

UP: 57 साल के सरकारी अधिकारी ने 10 साल की बच्ची और घर में बंधी बकरी से किया रेप, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी गजेंद्र सिंह

Daily News Mirror

बुलंदशहर| 14 अगस्त 2024| सचिन मिश्रा 

यूपी के बुलंदशहर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 57 साल के सरकारी अधिकारी ने पहले एक 10 साल की बच्ची का रेप किया और उससे भी मन नहीं भरा तो उसने घर में बंधी बकरी को अपने हवस का शिकार बनाया। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बताया जाता है कि 57 वर्षीय आरोपी बुलंदशहर के शिकारपुर ब्लॉक में ADO (सहायक विकास अधिकारी-कृषि) के पद पर तैनात है। इस घटना पर एसएसपी श्लोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार करीब 5:30 बजे शाम को गजेंद्र सिंह नाम का शख्स अपने किसी परिचित के घर गया था। जहां मौका पाकर पहले उसने घर की 10 साल की बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया फिर भी उसका मन नहीं भरा तो उसी घर में बंधी बकरी के साथ भी उसने अप्राकृतिक संबंध बनाए।

घटना स्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने उसके इस कुकृत्य का वीडियो बना लिया। जिसके बाद गजेंद्र को गिरफ्तार कर पहले कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के बाद काउंसलिंग जारी है। वहीं पीड़िता के पिता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट, SC-ST एक्ट और पशु क्रूरता की धाराओं में केस दर्ज किया है। इस केस को स्पीड ट्रायल के लिए लिए भी रेफर किया गया है, जिससे आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिल सके।