मॉडल तान्या सिंह सुसाइड मामले में आईपीएल खिलाड़ी को पुलिस ने भेजा समन, जानें पूरा मामला

तान्या सिंह के कॉल डिटेल्स में छुपे हैं कई राज, तान्या ने आखिरी कॉल आईपीएल खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को किया था: पुलिस सूत्र

मॉडल तान्या सिंह सुसाइड मामले में आईपीएल खिलाड़ी को पुलिस ने भेजा समन, जानें पूरा मामला
अभिषेक शर्मा, खिलाड़ी

डेली न्यूज मिरर

नई दिल्ली (22 फरवरी 2024)

मॉडल तान्या सिंह सुसाइड मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा विवादों में घिर गए हैं। आईपीएल खिलाड़ी को सूरत की मॉडल तान्या सिंह की सुसाइड के बाद स्थानीय पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेजा है।

तान्या की सुसाइड मामले में पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू कर दी है, इस दौरान आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा का नाम सामने आया है। जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि अभिषेक तान्या सिंह के संपर्क में थे और साथ ही ये बात भी निकालकर सामने आई कि तान्या और अभिषेक कुछ दिनों से संपर्क में नहीं थे। 

पुलिस ने अभिषेक को इसलिए पूछताछ के लिए बुलाया है क्योंकि वो तान्या के दोस्त थे। मॉडल तान्या देर रात घर लौटी और उसके बाद वो अपनी जान ले ली, मॉडल की सुसाइड मामले में पुलिस के सूत्रों ने कहा कि तान्या के कॉल डिटेल में कई राज छिपे हैं। इसके अलावा ये बात भी सामने आई है कि मॉडल ने आखिरी कॉल अभिषेक शर्मा को ही थी। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।।