NaMo Sapath Grahan LIVE: अनुप्रिया, जयंत, मांझी...इन सांसदों को आई कॉल, मोदी कैबिनेट में मंत्री बनना लगभग तय

NaMo Sapath Grahan LIVE: अनुप्रिया, जयंत, मांझी...इन सांसदों को आई कॉल, मोदी कैबिनेट में मंत्री बनना लगभग तय
File Photo

डेली न्यूज़ मिरर

नई दिल्ली| 9 जून 2024| नितेश झा 

एनडीए संसदीय दल के नेता के रूप में चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी को आज लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सायं 7:15 पर प्रधानमंत्री पद की सपथ दिलवाएंगी। इस समारोह में पड़ोसी देशों के राष्ट्रध्यक्ष भी शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच रहे हैं, जिसमें बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू समेत 7 पड़ोसी देशों के प्रमुख शामिल होंगे। 

इस बीच पीएम मोदी के कैबिनेट में कौन-कौन शामिल होगा इसका पिक्चर साफ हो रहा है। मंत्री पद के लिए नेताओं को कॉल जाना शुरू हो चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनुप्रिया पटेल, एचडी कुमारस्वामी, राम मोहन नायडू, जयंत चौधरी, जीतनराम मांझी समेत कई नेताओं को कॉल गई है। सबसे पहले राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी को मंत्री पद की सपथ के लिए कॉल आई। मोदी सपथ ग्रहण से पहले अपने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों के साथ चाय पर चर्चा कर सकते हैं। खबर है कि यूपी से 4 जबकि बिहार से 10 मंत्री मोदी के कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार बीजेपी अपने पास बड़े मंत्रालय जैसे रक्षा, वित्त, विदेश और गृह मंत्रालय खुद रखेगी।