Modi 3.0: PM मोदी का शपथ ग्रहण आज, सुबह-सुबह महान सपूतों को नमन करने पहुंचे राजघाट

Jun 9, 2024 - 03:36
 0
Modi 3.0: PM मोदी का शपथ ग्रहण आज, सुबह-सुबह महान सपूतों को नमन करने पहुंचे राजघाट
File Photo

डेली न्यूज़ मिरर

नई दिल्ली| 9 जून 2024| नितेश झा 

आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी एक बार फिर यानि कि लगातार तीसरी बार PM पद की शपथ लेंगे। इसको लेकर बहुत बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। यह सपथ ग्रहण समारोह आज सायं 7:15 बजे दिल्ली में होगा। 

सपथ ग्रहण से पहले नरेंद्र मोदी आज सुबह सुबह राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके बाद पीएम मोदी सदैव अटल पर जाकर वहां भी पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद 7:30 पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर देश के वीर सपूतों को नमन किया।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता भेजा गया है, हालांकि इस पर फैसला आज सहयोगी दलों से चर्चा के बाद किया जाएगा कि कांग्रेस इस शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होगी या नहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow