यूपी में ऑनलाइन अटेंडेंस का शिक्षकों ने किया जबरदस्त विरोध, पूरे प्रदेश से केवल 9 उपस्थिति दर्ज

प्रदेश के 6 लाख से ज्यादा शिक्षकों में से मात्र 9 ने दर्ज कराई ऑनलाइन उपस्थिति।

यूपी में ऑनलाइन अटेंडेंस का शिक्षकों ने किया जबरदस्त विरोध, पूरे प्रदेश से केवल 9 उपस्थिति दर्ज

Daily News Mirror

लखनऊ| 08 जुलाई 2024| शक्ति तिवारी

उत्तर प्रदेश सरकार के नए आदेश से प्रदेश के 6 लाख से ज्यादा बेसिक शिक्षकों में रोष व्याप्त है। शिक्षक इस ऑनलाइन अटेंडेंस का खुलकर विरोध दर्ज करवा रहे हैं। यूपी में आज शिक्षकों को ऑनलाइन अटेंडेंस लगानी थी परंतु पूरे प्रदेश से मात्र 9 अटेंडेंस दर्ज किया गया है।

इस नए नियम के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर काम करने का फैसला किया है। इतने बड़े पैमाने पर विरोध देखकर प्रदेश डीजी स्कूल ने ऑनलाइन अटेंडेंस लगाने के लिए कुछ छूट दे रखी है। जहां पहले अटेंडेंस का समय सुबह 7:45 से 8:15 तक का निर्धारित था, परंतु छूट के अनुसार अब शिक्षक 8:30 तक हाजिरी लगा सकते हैं। 

इस मामले में विभिन्न शिक्षक संगठनों ने अलग अलग तरह से विरोध करने का फैसला किया है। राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ ने तय किया है कि सोमवार से प्रदेश के सभी जिलों में शिक्षक डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़ा अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताने का फैसला किया है। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों को हर महीने के दूसरे शनिवार को अवकाश, 14 सीएल और 31 अर्जित अवकाश दिए जाते हैं। ऑफिस आने जाने के लिए वाहन की सुविधा भी मुहैया कराई जाती है। इन सब के बाद भी उनकी डिजिटल अटेंडेंस नहीं ली जा रही है। फिर हमारे साथ भेद भाव क्यों किया जा रहा है।