अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, एनडीए में शामिल होंगे जयंत चौधरी : सूत्र

चार सीटों पर बन सकती है बात,पाला बदल सकते हैं जयंत चौधरी

अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, एनडीए में शामिल होंगे जयंत चौधरी : सूत्र
जयंत चौधरी

डेली न्यूज मिरर

नई दिल्ली, 6 फरवरी 2024

समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी एनडीए में शामिल हो सकते हैं। भाजपा और रालोद का गठबंधन लगभग तय माना जा रहा है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कैराना, बागपत, मथुरा और अमरोहा सीट पर भाजपा -रालोद में बन सकती है।।