PM मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के नवीन परिसर का किया उद्घाटन| जानें नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास

PM मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के नवीन परिसर का किया उद्घाटन| जानें नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास

डेली न्यूज़ मिरर

पटना| 19 जून 2024| नितेश झा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नवीन परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और 17 देशों के राजदूत, संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। नालंदा विश्वविद्यालय का नवीन परिसर बिहार के राजगीर में स्थित है और इसके उद्घाटन के बाद करीब 800 साल बाद इस विश्वविद्यालय का गौरव लौटा है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने यह भी कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय केवल भारत के ही अतीत का पुनर्जागरण नहीं है, बल्कि विश्व के कई देशों की विरासत से जुड़ी हुई है।

नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास:
नालंदा विश्वविद्यालय, प्राचीन भारत में उच्च शिक्षा का सर्वाधिक महत्वपूर्ण और विख्यात केंद्र था। इसकी स्थापना 5वीं शताब्दी में गुप्त शासक कुमारगुप्त प्रथम ने की थी। यह विश्वविद्यालय बिहार के नालंदा जिले में स्थित था। इसके खण्डहर आज भी उसके प्राचीन वैभव की याद दिलाते हैं। नालंदा विश्वविद्यालय में अनेक विषयों की शिक्षा दी जाती थी, जैसे कि धर्म, शास्त्र, कला, विज्ञान, और अन्य। यहां के विद्वान भिक्षु और शिक्षक ने देश और दुनिया से छात्रों को शिक्षा दी। अध्ययन के लिए नौ मंजिला एक विशाल पुस्तकालय भी था, जिसमें तीन लाख से भी अधिक किताबें थीं।