दिल्ली में गर्मी का कहर, 48 घंटे में मिले 50 शव, पिछले 9 दिनों में 192 लोगों की मौत

दिल्ली में गर्मी का कहर, 48 घंटे में मिले 50 शव, पिछले 9 दिनों में 192 लोगों की मौत
Foto From: Social media

डेली न्यूज़ मिरर

NCR| 20 जून 2024| नितेश झा 

दिल्ली NCR में गर्मी का कहर लोगों पर सितम ढा रहा है। भयंकर गर्मी के चलते पिछले 48 घंटों में 50 शव मिलने से NCR में हड़कंप मच गया है। दिल्ली की गर्मी खासकर गरीबों पर कहर बन के बरस रही है। अधिकारियों की माने तो पिछले 48 घंटे में बेघर 50 लोगों ने गर्मी की वजह से दम तोड़ा हैं। वहीं अगर पिछले 10 दिनों की बात करें तो करीब 200 लोगों ने अपनी जान गवाई है। भयंकर गर्मी और लू की वजह से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गर्मी इतनी पड़ रही की NCR में चारों तरफ लाशें बिछती नजर आ रही है।

बेघर लोगों के लिए काम करने वाली गैर सरकारी संगठन 'सेंटर फॉर हॉलिस्टिक डेवलपमेंट' ने दावा किया है कि 11 से 19 जून के बीच 192 बेघरों ने गर्मी से जान गवाई है। हालांकि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि इन सब की मौत गर्मी की वजह से हुई है।

 गर्मी इतनी भयंकर पड़ रही है की NCR के अस्पताल मरीजों से पटे पड़े हैं। लू लगने से मरीजों के शरीर का तापमान 107° तक चला जा रहा है। गर्मी की वजह से सबसे ज्यादा गरीब, बेघर तबके के लोग इसकी चपेट में आने से अपनी जान गवां रहे हैं।