रूस के मास्को में बड़ा आतंकी हमला, कम से कम 70 लोगों की मौत | ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी

भारी गोलीबारी के बाद सिटी मॉल में लगी भीषण आग

रूस के मास्को में बड़ा आतंकी हमला, कम से कम 70 लोगों की मौत | ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी

डेली न्यूज़ | mirror 

मॉस्को | शनिवार, 23 मार्च 2024 | Shakti 

रूस के मास्को में स्थित क्रोकस सिटी हॉल में 5 आतंकवादियों ने शुक्रवार शाम हॉल के अंदर घुसकर अचानक भारी गोलीबारी शुरू कर दी और देखते ही देखते चारों तरफ चीख पुकार मच गई। जिस समय ये हमला हुआ वहां पर करीब 6200 लोग उपस्थित थे। इस हमले में करीब 70 लोग मारे गए जबकि सैकड़ों घायल बताए जा रहे हैं। हमले के बाद रूस की सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट हो गई है और चप्पे चप्पे पर हेलीकॉप्टर से नजर रखी जा रही। 

अमेरिकी दूतावास ने ऐसे किसी हमले को लेकर 7 मार्च को ही अपनी वेबसाइट पर एक बयान प्रकाशित किया था। बयान में अमेरिकी दूतावास ने कहा था कि दूतावास उन रिपोर्ट्स पर नजर बनाए हुए है जो मॉस्को में संगीत समारोहों सहित बड़ी सभाओं में आतंकी हमला करने की योजना बना रहे हैं। अमेरिकी नागरिकों को अगले 48 घंटों तक बड़ी सभाओ में जाने से बचने की एडवाइजरी जारी की गई थी।