मिर्जापुर: भीषण एक्सीडेंट में ऑटो चालक की मौत, कार सवार ABSA और शिक्षक को ग्रामीणों ने धुना
डेली न्यूज़ | mirror
मिर्जापुर | शनिवार, 23 मार्च 2024 | अजय कुमार पाल
सुकरू सरोज(42 वर्ष) गुरुवार शाम अपने ससुराल जौसरा गांव के लिए अपनी ऑटो से जा रहा था तभी कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव के पास ऑटो की टक्कर सामने से आ रही कार से हो गई और सुकरु गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, परंतु डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कार सवार ABSA और एक शिक्षक भागने की फिराक में थे परंतु ग्रामीणों ने उनको धर दबोचा और जमकर कुटाई की। उक्त सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों को बीच बचाव कर अपने साथ ले गई।।
What's Your Reaction?