Breaking: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को HC से मिली जमानत, 5 महीने बाद आयेंगे जेल से बाहर

Breaking: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को HC से मिली जमानत, 5 महीने बाद आयेंगे जेल से बाहर
File Photo

डेली न्यूज़ मिरर

रांची| 28 जून 2024| अंकित कुमार

झारखंड हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में बड़ी राहत देते हुए आज जमानत दे दी है। आपको बता दें कि 13 जून को सुनवाई के दौरान ED और हेमंत सोरेन के पक्ष की ओर से बहस पूरी होने के बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था।

दरअसल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 31 करोड़ रुपए से अधिक की 8.86 एकड़ की जमीन अवैध रूप से हासिल करने का आरोप था। सीएम हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद ED ने 31 जनवरी को भूमि संबंधित मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उन्हें रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में रखा गया है।