आजमगढ़ से धर्मेंद्र को टिकट देने पर अखिलेश यादव पर भड़के निरहुआ | बोले यादव क्या सिर्फ आपके यहां पैदा होते हैं

आजमगढ़ से धर्मेंद्र को टिकट देने पर अखिलेश यादव पर भड़के निरहुआ | बोले यादव क्या सिर्फ आपके यहां पैदा होते हैं

डेली न्यूज मिरर

आजमगढ़ (17 मार्च 2024)

आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को समाजवादी पार्टी से टिकट देने पर सांसद और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव "निरहुआ" अखिलेश यादव पर भड़क उठे। निरहुआ ने कहा अगर यादव को ही टिकट देना था तो क्या यादव सिर्फ अखिलेश के यहां ही पैदा हुए हैं बाकी आजमगढ़ या पूर्वांचल में यादव पैदा ही नहीं होते क्या। दिनेश लाल यादव ने आजमगढ़ में मीडिया से बात करते हुए कहा की आजमगढ़ में फिर से परिवार को भेजने की जरूरत नहीं थी। और उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को स्थानीय यादव पर भरोसा नहीं है, इसलिए वे अपने परिवार से ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं।

आपको बता दें कि 2019 में आजमगढ़ से अखिलेश यादव के सामने दिनेश लाल यादव चुनाव हार गए थे परंतु अखिलेश के सीट छोड़ने के बाद दिनेश यादव ने धर्मेंद्र को आजमगढ़ से हराया था। अब दोनों फिर से आमने सामने हैं।।