झारखंड में जारी सियासी घमासान के बीच चंपई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता, 10 दिन में साबित करना होगा बहुमत

चंपई सोरेन बनेंगे नए मुख्यमंत्री और बसंत सोरेन उपमुख्यमंत्री

झारखंड में जारी सियासी घमासान के बीच चंपई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता, 10 दिन में साबित करना होगा बहुमत
चंपई सोरेन

डेली न्यूज मिरर

रांची, 2 फरवरी 2024

झारखंड में जारी सियासी घमासान के बीच चंपई सोरेन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सोरेन के साथ दो विधायक भी शपथ लेंगे। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार देर रात उन्हें सरकार बनाने का निमंत्रण दिया साथ ही चंपई सोरेन को दस दिनों के भीतर बहुमत साबित करना होगा।

बता दें कि गुरुवार शाम को महागठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलकर सरकार बनने का दावा पेश किया था अब राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया है। चंपई सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है।

राजभवन में तैयारियां शुरू हो गई है, मिली जानकारी के मुताबिक आज 12:15 बजे झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में चंपई सोरेन शपथ लेंगे। वहीं डिप्टी सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन को बनाया जाएगा। सोरेन के साथ दो विधायक आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता भी शपथ लेंगे।।