केरल: वायनाड में भीषण बारिश से दर्दनाक हादसा, लैंडस्लाइड होने से मलबे में दबे 100 से ज्यादा लोग, 24 की मौत, बचाव के लिए सेना उतरी

Jul 30, 2024 - 06:22
 0
केरल: वायनाड में भीषण बारिश से दर्दनाक हादसा, लैंडस्लाइड होने से मलबे में दबे 100 से ज्यादा लोग, 24 की मौत, बचाव के लिए सेना उतरी

Daily News Mirror

वायनाड| 30 जुलाई 2024| पंडा वेंकटेश

केरल के वायनाड में भीषण बारिश से हाहाकार मच गया है। भयंकर बारिश के बीच लैंडस्लाइड होने से 100 ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। जिसमें से अभी तक 24 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बचाव कार्य में सेना भी उतर गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार तड़के 2 बजे के करीब हुआ। दोबारा फिर से 4 बजे सुबह लैंडस्लाइड होने से करीब 100 लोग उसमें फंस गए। जिन्हे बचाने के लिए सुबह से ही अभियान जारी है। बचाव कार्य में सेना के लगभग 225 जवान शामिल हैं, जिसमें चिकित्साकर्मी भी शामिल हैं। इस आपदा के बीच केरल के 5 जिलों में भारी बारिश का एलर्ट जारी कर दिया गया है। पीएम मोदी ने केरल के सीएम को फोन कर हालात का जायजा लिया है और हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow