सरकार में आते ही बीजेपी नेताओं के बदले तेवर, लालू यादव पर हमलावर हुए सम्राट

लालू प्रसाद यादव के साथ ही तेजस्वी यादव पर भी बोला हमला

Jan 29, 2024 - 10:46
Jan 31, 2024 - 05:52
 0
सरकार में आते ही बीजेपी नेताओं के बदले तेवर, लालू यादव पर हमलावर हुए सम्राट
सम्राट चौधरी, बीजेपी नेता

डेली न्यूज मिरर

पटना (29 जनवरी 2024)

रिपोर्ट: पवन सक्सेना 

बिहार में जारी सियासी ड्रामे के बीच सत्ता परिवर्तन हो चुका है और फिर एकबार बिहार में NDA की सरकार बन गई है। नई सरकार में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने हैं वहीं उपमुख्यमंत्री की शपथ बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने ली है।

 बिहार में नई सरकार बनने के बाद बीजेपी - जेडीयू लगातार लालू प्रसाद यादव पर हमलावर है। फिर एकबार बीजेपी नेता एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव के ED कार्यालय के समक्ष पेश न होने पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता जानती है कि भ्रष्टाचारी लोग हैं। और भ्रष्टाचार इनके लिए गहना है। साथ ही चौधरी ने तेजस्वी यादव को छोटा भाई बताते हुए कहा कि मैं तेजस्वी यादव को आग्रह करना चाहता हूं कि वे बिहार के युवाओं को ये तंत्र बता दें कि डेढ़ साल के अंदर करोड़पति कैसे बन सकते हैं।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist