जिनकी 2 पत्नियां उनको मिलेंगे 2 लाख, दिग्विजय के सामने ये क्या बोल गए कांग्रेस प्रत्याशी

जिनकी 2 पत्नियां उनको मिलेंगे 2 लाख, दिग्विजय के सामने ये क्या बोल गए कांग्रेस प्रत्याशी
कांतिलाल भूरिया

डेली न्यूज मिरर

रतलाम | 10 मई, 2024 | प्रतीक कुमार

मध्य प्रदेश के रतलाम लोकसभा सीट से प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने जनता से एक अजीब वादा किया, उन्होंने कहा जिनकी 2 पत्नियां होंगी उन्हें सत्ता में आने पर कांग्रेस 2 लाख रुपए देगी। कांग्रेस के न्याय पत्र का जिक्र करते हुए भूरिया ने महालक्ष्मी योजना पर बोलते हुए ये विवादित बयान दे डाला। जिसके बाद से सियासत गरमा गई है, बीजेपी ने चुनाव आयोग से भूरिया पर कार्यवाही करने की मांग की है।

रतलाम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांतिलाल भूरिया ने कहा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता हर एक माता बहनों को घर से बाहर लाएं। और हमारा जो घोषणा पत्र है उसके तहत प्रत्येक माता बहन के खाते में 1-1 लाख रुपए डाले जाएंगे। और मालूम है कि नहीं, जिनकी 2 पत्नियां हैं उनके खाते में 2 लाख रुपए डाले जाएंगे। उनके इस भाषण के दौरान वहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे।