लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण के मतदान के लिए थमा प्रचार, जानें कल यूपी समेत किन राज्यों में होगा मतदान

Apr 18, 2024 - 04:07
Apr 18, 2024 - 06:09
 0
लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण के मतदान के लिए थमा प्रचार, जानें कल यूपी समेत किन राज्यों में होगा मतदान

डेली न्यूज़ | mirror

मिर्जापुर | वृहस्पतिवार, 18 अप्रैल 2024 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बुधवार शाम से चुनाव प्रचार थम चुका है। वोटिंग के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। पहले चरण में मतदान के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी कुल 36 रैलियां और 7 रोड शो कर चुके हैं।

पहले चरण में तमिलनाडु समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सभी सीटों पर मतदान सम्पन्न हो जाएगा। जिसमें यूपी के 8, राजस्थान के 12, मध्य प्रदेश के 6, बिहार के 4, पश्चिम बंगाल के 3, मणिपुर के 2, असम और महाराष्ट्र के 5-5 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow