भदोही: यूपी 66 के वाहनों के लिए राहत भरी खबर, अब लालानगर टोल प्लाजा पर जिला वासियों को 50% की छूट
Daily News Mirror
Bhadohi| 01 April 2025| Roshan Tiwari
भदोही जनपद वासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है! अब लाला नगर टोल से गुजरने पर उन्हें अन्य वाहनों की अपेक्षा 50% कम टैक्स देना होगा। यह छूट सिर्फ यूपी 66 के वाहनों के लिए होगी। हाईवे प्राधिकरण ने जनपद वासियों के लिए यह व्यवस्था शुरू की है, जो 1 अप्रैल से लागू होगी।
इस फैसले से जिले के वासियों को काफी राहत मिलने की संभावना है। इससे पहले, लाला नगर टोल प्लाजा को लेकर अक्सर विरोध के स्वर उठते रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह टोल पूरी तरह से अवैध है और इसे हाईवे प्राधिकरण के मानकों के अनुरूप नहीं बनाया गया है। हाईवे प्राधिकरण के मानक के अनुसार 60 किलोमीटर पर एक टोल होना चाहिए, जबकि लाला नगर टोल प्लाजा हंडिया टोल प्लाजा से मात्र 35 किलोमीटर की दूरी पर है।
भदोही के सांसद डॉ. बिनोद बिंद समेत व्यापारियों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी इस टोल को निशुल्क किए जाने की मांग काफी लंबे समय से कर रहे थे। हालांकि, टोल निशुल्क तो नहीं किया गया है, लेकिन 50% की छूट मिलने से जिले के वासियों को काफी राहत मिलेगी।
टोल मैनेजर राजीव रंजन ने नए टैक्स पर जानकारी देते हुए बताया:
- पहले UP 66 के हल्के वाहन या कार/जीप पर 235 रुपए वसूले जाते थे अब 120 रुपए लिए जाएंगे
- हल्के वाणिज्यिक वाहन: पहले Rs 380, अब Rs 190
- ट्रक/ बस: पहले 800, अब 400
- तीन धुरी वाले वाणिज्यिक वाहन: पहले 840, अब 435
- बड़े निर्माण वाले वाहन: पहले 1250, अब 625
- विशाल आकार के वाहन: पहले 1525, अब 760
What's Your Reaction?