भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का टिकट फाइनल, बीजेपी के सिंबल पर लड़ेंगे चुनाव

भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर आसनसोल से चुनाव लडेंगे भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, शिवराज सिंह का टिकट भी हुआ फाइनल

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का टिकट फाइनल, बीजेपी के सिंबल पर लड़ेंगे चुनाव
पवन सिंह, भोजपुरी अभिनेता

डेली न्यूज मिरर

नई दिल्ली (02 मार्च 2024)

लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी मैदान में 'दो -दो हाथ' करने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए मंथन जारी है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। 

बैठक में पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों के नामों पर व्यापक चर्चा: बैठक के बाद जो बातें निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक यूपी में भाजपा अपने सहयोगी दलों के लिए आधा दर्जन सीट छोड़ सकती है। इतना ही नहीं खबरें ये भी सामने आ रही है कि पहली सूची में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह सहित कुल 30 नामों पर मुहर लग सकती है। बैठक में जिन सीटों पर चर्चा हुई उसमें से अधिकांश सीटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की है।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को आसनसोल से मैदान में उतारेगी पार्टी: विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में तेलंगाना की भी व्यापक चर्चा हुई। तीन मौजूदा सांसदों को फिर एकबार मैदान में उतारा जा सकता है। पहली सूची में तेलंगाना के 4-5 सीटों के नामों की घोषणा की उम्मीद है। बैठक में पश्चिम बंगाल को लेकर भी खूब चर्चा हुई, पश्चिम बंगाल में आधे से अधिक मौजूदा सांसदों को टिकट मिल सकता है। इसमें जगन्नाथ सरकार, लोकेट चटर्जी, दिलीप घोष, सुकांतो मजूमदार प्रमुख हैं। वहीं भोजपुरी स्टार पवन सिंह को पार्टी आसनसोल से मैदान में उतार सकती है।

शिवराज सिंह का नाम भी फाइनल: वहीं बैठक में कई अन्य दिग्गजों के नामों पर भी चर्चा हुई, सूत्रों की मानें तो मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से लड़ाया जा सकता है। हलाकि खुद शिवराज सिंह चौहान ने खुद भी कहा कि पार्टी आलाकमान जो आदेश देगा, उसका पालन किया जाएगा।।