सैफ अली खान पर घर में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती
रात में घुसे चोर से हाथापाई में गंभीर रूप से घायल हुए सैफ अली खान
Daily News Mirror
मुंबई| 16 जनवरी 2025| योगेश दूबे
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर में ही रात को ताबड़तोड़ हमला किया गया है। यह हमला एक लुटेरे ने किया, जो उनके घर में चोरी और लूटपाट के इरादे से घुस आया था। इस हमले में सैफ अली खान को 6 जगह चोटें आईं हैं, जिनमें से एक उनकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गहरा घाव है।
सैफ अली खान को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई। लीलावती अस्पताल के न्यूरो सर्जन ने बताया कि उनके रीढ़ की हड्डी से लगभग 3 इंच का शार्प ऑब्जेक्ट ऑपरेशन करके निकाला गया है। और उनके गर्दन पर भी गहरा घाव है जिसका इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया कि हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात की हैं। सैफ अली खान की पत्नी करीना ने पुलिस को बताया कि घर में लूट के इरादे से घुसे चोर ने बच्चों के कमरे में घुसकर लूटपाट करने की कोशिश की, लेकिन सैफ के पहुंचने पर उसने हमला बोल दिया।
What's Your Reaction?