आईआईटी वाले बाबा अभय सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बताई कुंभ छोड़ने की सच्चाई

लोगों ने अफवाह फैला दिया था कि अभय सिंह महाकुंभ छोड़कर एकांतवास में चले गए हैं

Jan 18, 2025 - 13:00
Jan 18, 2025 - 13:17
 0
आईआईटी वाले बाबा अभय सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बताई कुंभ छोड़ने की सच्चाई
फोटो: अभय सिंह उर्फ IITian बाबा

Daily News Mirror

प्रयागराज| 18 जनवरी 2025| दुर्गा प्रसाद मिश्रा 

महाकुंभ मेले में फेमस हो रहे आईआईटी वाले बाबा अभय सिंह ने खुद सामने आकर सारी सच्चाई बताई है। उन्होंने बताया कि मीडिया वालों को इंटरव्यू दे देकर थक गए और उन्होंने कुंभ छोड़ने का फैसला कर लिया, यह बातें गलत हैं।

अभय सिंह ने कहा कि उन्हें आश्रम भेजा गया था, लेकिन मड़ी आश्रम के संचालकों ने गलत खबर फैला दी कि वह गुप्त साधना में गया हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका कोई गुरु नहीं है और जिनसे कुछ भी सीखा हो, सभी गुरु हैं। अभय सिंह ने अपनी मानसिक स्थिति के बारे में भी बात की और कहा कि वह मन को समझा रहे हैं और उनकी मानसिक स्थिति को एनालाइज करने वाले लोगों को उन्हें सर्टिफिकेट देने की आवश्यकता नहीं है।

अभय सिंह का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले के सासरौली गांव में हुआ था और उन्होंने आईआईटी बॉम्वे से एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग किया है। वह कनाडा में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग पर आधारित एक कंपनी में 36 लाख रुपए सालाना की नौकरी करने के बाद आध्यत्म की तरफ बढ़ गए और धीरे-धीरे कर बाबा बन गए।

महाकुंभ मेले में अभय सिंह की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, लेकिन उनके कुंभ छोड़ने की खबरें सामने आने के बाद उनके समर्थकों में निराशा फैल गई थी। लेकिन अब अभय सिंह ने खुद सामने आकर सच्चाई बताई है और अपने समर्थकों को आश्वस्त किया है कि वह जल्द ही वापस आएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow