सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी चलती ट्रेन से गिरफ्तार, बांग्लादेशी होने का शक
आरोपी हमलावर लगातार अपना नाम बदल बदल के बता रहा
Daily News Mirror
मुंबई| 19 जनवरी 2025| योगेश दूबे
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले ही मुंबई आया था और उसके पास से भारतीय होने का कोई दस्तावेज नहीं मिला है।
मुंबई पुलिस के डीसीपी क्राइम ब्रांच दीक्षित गेडम ने बताया कि शुरुआती जांच में वह बांग्लादेशी लग रहा है। आरोपी को मुंबई से सटे ठाणे से गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ के दौरान उसके बांग्लादेशी होने का शक गहरा गया है।
फोटो: गिरफ्तार आरोपी
आरोपी ने पहले अपना नाम विजय दास बताया था, लेकिन बाद में पता चला कि उसका असली नाम मोहम्मद इलियास है। वह ठाणे के एक रेस्तरां में छुपा हुआ था और वहां हाउसकीपिंग का काम करता था।
पुलिस का कहना है कि सैफ पर हमले के बाद से ही वह नाम बदल-बदल कर छुप रहा था। वह कभी खुद को विजय दास बताता तो कभी मोहम्मद इलियास। उसने अपना एक नाम बिजॉय दास भी बताया था। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?