मधुबनी सीट पर सुमन महासेठ की दावेदारी से बढ़ी सियासी गर्मी, समीकरण बिगड़ने के आसार

Oct 15, 2025 - 13:01
 0
मधुबनी सीट पर सुमन महासेठ की दावेदारी से बढ़ी सियासी गर्मी, समीकरण बिगड़ने के आसार
फोटो: सुमन महासेठ

Daily News Mirror| Madhubani

Madhubani News (15 October 2025): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election) की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राजनीतिक मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है। एक ओर भाजपा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक जनतांत्रिक पार्टी (RLM) के बीच गठबंधन का ऐलान हो चुका है, वहीं सभी दल धीरे-धीरे अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब मधुबनी विधानसभा सीट सियासी चर्चाओं का केंद्र बन गई है।

सुमन महासेठ लड़ेंगे चुनाव

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मधुबनी सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM के खाते में गई है, लेकिन यहां से पूर्व MLC सुमन महासेठ ( Suman Mahaseth) के मैदान में उतरने की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि सुमन महासेठ या तो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं या फिर किसी अन्य पार्टी से मैदान में उतर सकते हैं।

सुमन महासेठ का व्यापक जनाधार

सुमन महासेठ का मधुबनी क्षेत्र में मजबूत जनाधार माना जाता है। बतौर एमएलसी उन्होंने इलाके में विकास कार्यों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई है और जनता के बीच उनकी छवि एक सामाजिक व जनसेवी नेता की रही है। वे हमेशा लोगों से जुड़े रहते हैं और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में तत्पर रहते हैं।

मधुबनी में त्रिकोणीय मुकाबला

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर सुमन महासेठ मैदान में उतरते हैं तो मधुबनी सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। उनका निर्दलीय चुनाव लड़ना एनडीए और विपक्ष, दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। वहीं, अगर वे किसी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ते हैं, तो उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

कुल मिलाकर, मधुबनी विधानसभा सीट से सुमन महासेठ की संभावित दावेदारी ने यहां की सियासत में नई हलचल और उत्सुकता पैदा कर दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सुमन महासेठ किस रूप में चुनावी मैदान में उतरते हैं और इस सीट का सियासी समीकरण आखिर किस दिशा में मुड़ता है।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow