दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 5 फरवरी को एक चरण में होगा मतदान, 8 को मतगणना
UP के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव, सभी नतीजे 8 फरवरी को
Daily News Mirror
नई दिल्ली| 7 जनवरी 2025| जितेंद्र उपाध्याय
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने आज दोपहर ढाई बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली विधानसभा के चुनावों की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में मतदान होगा और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर मुकाबला भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय होगा। वहीं, उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी 5 फरवरी को होगा और इसके नतीजे भी 8 फरवरी को ही आएंगे। इस बार दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख वोटर्स मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अब 8 फरवरी को पता चलेगा कि दिल्ली को अगले 5 सालों के लिए कौन चलाएगा।
What's Your Reaction?