PM मोदी: कांग्रेस राज में आटे के लिए तरसने वाले देश के आतंकी हमला कर के चले जाते थे, अब भारत घर में घुस के मारता है

PM मोदी: कांग्रेस राज में आटे के लिए तरसने वाले देश के आतंकी हमला कर के चले जाते थे, अब भारत घर में घुस के मारता है

डेली न्यूज़ | mirror

जमुई | वृहस्पतिवार, 4 अप्रैल 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियों की तैयारी जोरों पर है। सियासी गलियारे में उठापटक जारी है, कोई पार्टी छोड़ के नई पार्टी ज्वाइन कर रहा तो कोई पार्टी अपने उम्मीदवार लगातार बदलकर अपनी रणनीति साधने में जुटी है। रैलियों में नेताओं द्वारा आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। 

उसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर हैं, जमुई में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जमकर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। पीएम ने कहा आज बिहार में जहां एक तरफ कांग्रेस और आरजेडी जैसी पार्टियां हैं जिनकी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब हुआ। कांग्रेस के समय भारत को कमजोर देश आंका जाता था। छोटे छोटे देश जो आटे तक के लिए तरसते हैं वे भी हमारे देश पर आतंकी हमले कर के चले जाते थे और तब की कांग्रेस सरकार दूसरे देशों के सामने शिकायत लेकर जाती थी, पर अब ऐसे नही चलेगा। वहीं दूसरी तरफ NDA सरकार है, जिसके नेतृत्व में विकसित और खुशहाल भारत का निर्माण हो रहा है।